सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव मे बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम प्रधान फूलपति देवी के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
प्रधान पति सुभाष चंद्र ने पुलिस को दिए तहरीर मे अवगत कराया कि जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तब चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखे 2 बक्सों का ताला तोड़कर उनकी पत्नी का गहना और उसमें रखे 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने न केवल घर के लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ली, बल्कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया। मुखिया के घर हुई चोरी से पूरे गांव मे खलबली मच गई है।
बता दे कि लगभग एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के धनौरा गांव मे भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था ।क्षेत्रवासी चोरों की बढ़ती हिम्मत से सकते मे हैं। पुलिस द्वारा पहले की गई सतर्कता और बढ़ाई गई रात्रि गश्त व्यवस्था के बावजूद चोरों का इस तरह से दुस्साहस करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

