एक व्यक्ति की आत्महत्या के प्रकरण से सम्बन्धित वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

---Advertisement---

 ओबरा /सोनभफर, एक व्यक्ति की आत्महत्या के प्रकरण से सम्बन्धित वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*प्रकरण-* दिनांक 28.05.2025 को थाना ओबरा पर सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर लिया गया है । उक्त सूचना पर थाना ओबरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया गया तो उसकी पहचान संतोष कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर नं0-10 भलुआ टोला थाना ओबरा के रूप में हुयी घटनास्थल पर मृतक की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक सोसाइट नोट प्राप्त हुआ जिसपर मृतक द्वारा घटना का कारण अंकित किया गया था कि सुनील प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसकल गुप्ता निवासी सेक्टर 10 टाइप 02 कालोनी ओबरा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र से मकान खरीदने के लिए 1265000 रू दिया था वह पैसा कर्ज लेकर सुनील प्रसाद गुप्ता को दिया था पैसा वापस मांगने पर सुनील प्रसाद गुप्ता द्वारा 300000/- रूपये काफी प्रयास के बाद वापस दिया था शेष पैसे वापस नही कर रहा था जिससे वह काफी परेशान था और कर्ज में चल रहा था जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है । उक्त सोसाइट नोट में मृतक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा सुनील प्रसाद गुप्ता से पैसे न देने के कारण परेशान होकर आत्महत्या की बात अंकित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतक के परिजनो द्वारा थाना ओबरा पर दिये गये लिखित तहरीर पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-120/2025 धारा 108 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के निकट पर्वेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.05.2025 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा म0अ0सं0-120/2025 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुनील प्रसाद गुप्ता को समय करीब 5.45 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.सुनील प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसकल गुप्ता निवासी सेक्टर-10, टाइप-02 कालोनी ओबरा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 रामसिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
2.आरक्षी अरविन्द कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment