सिंचाई विभाग के उपयोगी पद समाप्त करने के विरोध में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन,,

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी संवाददाता

(पिपरी सोनभद्र) सिंचाई विभाग के उपयोगी पद समाप्त करने के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन, 28 मई 2025 पिपरी में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
प्रदेश सरकार द्वारा 14 मई 2025 को जारी उस शासनादेश को वापस न लेने के विरोध में, जिसमें सिंचाई विभाग के कई उपयोगी पदों को अनुपयोगी मानते हुए समाप्त कर दिया गया है, आज बुधवार को प्रदेशभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। इस आंदोलन के तहत पिपरी में भी संयुक्त कर्मचारी संगठन के बैनर तले विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने किया। उनके साथ जिला सचिव सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे, संजय कुमार चौबे, अजय राठी, चंद्रशेखर सिंह, जोगिंदर, विकास कुमार, अरुण कुमार, संजय कनौजिया, लालजी यादव सहित कई अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने शासनादेश को कर्मचारी हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।
संयुक्त कर्मचारी संगठन ने बताया कि यह निर्णय विभाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा और हजारों कर्मचारियों के भविष्य पर संकट खड़ा करेगा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment