धनौरा गांव मे अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस एवं आबकारी टीम ने की कार्यवाही।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव मे नशे के कारोबारीयों के खिलाफ आबकारी विभाग और दुद्धी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर महुआ की कच्ची शराब बनाने के लिए रखी हुई लगभग दो कुंतल लहन नष्ट कर दी। इस दौरान 35 लीटर महुआ की कच्ची अवैध शराब भी बरामद की गई।
आबकारी निरीक्षक रविनन्दन और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ धनौरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने महुआ की कच्ची शराब बनाने के लिए रखी गई लहन को नष्ट कर दिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।
आबकारी विभाग और पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई अवैध शराब और नष्ट की गई लहन के मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
बता दे कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रावधान हैं। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने मे मदद मिलेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment