ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की 38 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

---Advertisement---

रेणुकूटl स्थानीय नगर में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की 38 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शामिल पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कीl कार्यक्रम में बोलते हुए ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष नईम गाजीपुरी ने कहा कि आंचलिक ग्रामीण पत्रकारों को पहचान दिलाने की सबसे सशक्त पहल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने ही किया था, आज यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली संगठन हैl संगठन की स्थापना 8 अगस्त 1982 को हुई थी और आज राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका विस्तार हो रहा हैl संगठन के वरिष्ठ सदस्य लल्लन गुप्ता ने कहा कि संगठन की स्थापना के दौर में आज की तरह संसाधन नहीं थे परंतु संगठन के संस्थापक बाबूजी द्वारा पोस्टकार्ड के जरिए प्रदेश भर के पत्रकारों से संपर्क कर संगठन की शुरुआत की गईं, 1982 में संगठन की स्थापना कर प्रदेश भर के क़स्बाई पत्रकारों को जोड़कर उनकी पहचान और स्वाभिमान की रक्षा करने का संकल्प लियाl तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा ने कहा कि 1 जनवरी 1930 को उनका जन्म बलिया जनपद के रतसर गांव में हुआ था पहले ग्रामीण पत्रकारों की अपनी कोई पहचान नहीं थी और ना ही मान सम्मान था, परंतु बाबूजी द्वारा प्रदेश भर के लोगों को जोड़कर उन्हें एक नई पहचान दिलाईl कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, इस दौरान अखिलेश मिश्र, सर्वेश सिंह,पीयूष राय, शाहेनूर हसन, शिवनरेश, किशन पांडेय समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहेl

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment