*लावारिस पड़े हैं उप स्वास्थ्य केंद्र व जन आरोग्य केंद्र कुरहुल।*

---Advertisement---

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में उप स्वास्थ्य केंद्र व जन आरोग्य केंद्र लावारिस हाल में पड़े हुए हैं यहां किसी भी एएनएम व कर्मी की नियुक्ति नहीं है पिछले एक साल पूर्व जन आरोग्य केंद्र की संचालिका का दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद पूरे 1 सालों से जन आरोग्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है तथा वही हाल उप स्वास्थ्य केंद्र कुरहुल का भी है बिगत चार माह पहले यहां के एनम का तबादला हो गया इसके बाद यहां किसी की नियुक्ति नहीं की गई ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार के दिन एक एनम द्वारा जाकर टीकाकरण का कार्य तो किया जाता है परंतु इसके बाद महीने भर ताला ही लटकता रहता है इस उपेक्षा के कारण बिल्डिंग को भी आराजक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाई जा रही है तथा तोड़फोड़ किया जा रहा है आलम यह है कि जल्द से जल्द यहां पर नियुक्तियां नहीं की गई तो सरकारी भवन भी धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो जाएंगे वहीं जन आरोग्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जिन किसानों ने अपनी भूमि दी हुई थी उनमें भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि हम लोगों द्वारा जनहित में भूमि प्रदान कर जन आरोग्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई गई परंतु विभागीय उदासीनता के कारण यह बिल्डिंग उपेक्षित हो रही है तथा गांव के आम जनमानस को कोई लाभ नहीं पहुंच रहा है ग्रामीणों ने तत्काल जिला अधिकारी से मांगकी है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर एनम व जन आरोग्य केंद्र पर तैनाती जाय वहीं भूमि दाता किसानों ने भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है कि या तो इस केंद्र को संचालित कराया जाए नहीं तो हम किसानों की भूमि वापस की जाए

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment