सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव निवासी एक महिला जो बीते शुक्रवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आयी थी ईलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या पटेल पत्नी संजय पटेल, 26 वर्ष निवासी बीडर बीड़र गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 2 बजे से ढाई बजे के बीच महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को सूचना पर पहुँचकर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई है।

