ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद दुद्धी मे निकला भव्य तिरंगा यात्रा।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । भारतीय सैनिकों के पराक्रम से गौरवान्वित होकर पूरे देश मे लोगों द्वारा जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशियों का इजहार किया जा रहा है। इसी को लेकर दुद्धी नगर मे आज मंगलवार की शाम को सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने राष्ट्रप्रेम का परिचय देते हुए हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा जुलूस निकाला और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशियों का इजहार किया।
तिरंगा यात्रा रामलीला खेल मैदान से निकला जो नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया ।इस दौरान लोगों ने तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।साथ ही लोगों ने अपने देश के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाया और सेना के साहस और पराक्रम की सराहना की।लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रशंसा की और सेना के जवानों को सलाम किया। लोगों ने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश है और सेना की क्षमता का प्रदर्शन है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लोगों ने सेना के जवानों की बहादुरी और बलिदान की सराहना की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण कुमार गोंड, दीपक शाह, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, सुरेंद्र अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,अमरनाथ जयसवाल,दीलीप पाण्डेय,मनोज सिंह बबलू, पंकज अग्रहरि, सुमित सोनी, प्रेमनारायण सिंह मोनू, मनीष कुमार जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment