सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रन्नु गांव मे आज रविवार सुबह लगभग 5. 30 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव निवासी 50 वर्षीय शिवनाथ पुत्र जयलाल का शव उनके घर से कुछ दूर चिलबिल के पेड़ से लटकता हुआ मिला।
ग्रामीणों ने शव को पेड़ से झूलता देख शोर मचाना शुरू किया। घटना की सूचना जैसे ही शिवनाथ के परिजनों को मिली, वे भागते हुए मौके पर पहुंचे। शव पेड़ से लटका देख परिजनो मे कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि शिवनाथ की आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच की जा रही है।मृतक शिवनाथ अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जो अविवाहित है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस घटना से सदमे मे हैं।

