अशोक मदेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम गोसारी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। निर्मल खरवार की 65 वर्षीय पत्नी बुटइया ने 17 मई को शाम 5 से 6 बजे के बीच अपने घर के पास पहाड़ी पर स्थित सूखे पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा महेंद्र मार्च माह से ओबरा थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। इस कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है। परिजन घटना का कोई अन्य कारण नहीं बता पाए हैं।
बेटे के जेल जाने से परेशान महिला ने फांसी लगा दी जान
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, May 17, 2025 12:16 PM
---Advertisement---

