खुलेआम जेसीबी व पोकलेन मशीन से पहाड़ कटिंग विभाग मौन ।

---Advertisement---

खुलेआम जेसीबी व पोकलेन मशीन से पहाड़ कटिंग विभाग मौन ।

बीजपुर(सोनभद्र)बग्गा सिंह जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत डोडहर गाँव के टोला मिटीहिनी में एक महीने से जेसीबी व पोकलेन मशीन के द्वारा पहाड़ कटिंग कर राख बंधे की ऊँचाई के लिए डंफरों से मिट्टी उठाई जा रही है।जानकारी के अनुसार वन महकमा से सेटिंग गेटिंग के जरिये यह गोरखधंधा पिछले महीने से जारी है।ग्रामीणों ने बताया कि यहां रात दिन मशीन से पहाड़ की खुदाई ऐसे कराई जा रही है जैसे यहाँ पर खनिज बिभाग ने लीज पट्टा जारी किया है।बताया गया की खनन माफियाओं द्वारा अपने निजी लाभ हेतु पहाड़ कटिंग के दौरान सैकड़ो पेड़ पौधे व जंगली जीव जंतुओं को जमींदोज कर पर्यावरण को भारी क्षति पहुचाई जा रही है। राजस्व बिभाग की माने तो जंगल पहाड़ नदी नाले यह सब वन विभाग और खनिज विभाग के अधीन आते हैं। इसके बावजूद वन महकमा इस अबैध धंधे पर रोक लगाने की बजाय खनन माफियाओं को शह देने में लगा हुआ है । गांवों के ग्रामीणों ने यह भी बताया की इस अवैध काम को सही तरीके से अंजाम देने के लिए पहाड़ के आसपास में एक किसान की दो चार विस्वा जमीन पर समतलीकरण कराने का दिखावा मात्र किया जा रहा है व उसकी आड़ में वन विभाग की कई एकड़ जमीन खोद कर खनन माफिया पर्यावरण की खूबसूरती को बर्वाद करने पर आमादा हैं। सूत्रों की माने तो जंगल पहाड़ नदी नाले की बर्बादी और दोहन का कार्य कुछ लोगों की मिली भगत से वर्तमान समय मे दिन रात जारी है। इस बाबत डीएफओ रेनुकूट ने बताया कि मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment