चोरी की दो बाईक के साथ चोर धराया, एक फरार

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला/सोंनभद्र । जनपद के डाला चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी हुए बाईक को बरामद करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल घनश्याम यादव द्वारा वाराणसी लंका थाना क्षेत्र तथा रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से चोरी किए हुए बिना नंबर प्लेट की अपाचे 160 सीसी की दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया तथा वाहन चोर कृष्णा सिंह गोड़ पुत्र सूर्यभान सिंह गोड़ निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।
अन्य सहयोगी सोहेल कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 12 गौरव नगर चोपन बस स्टैंड के पास थाना चोपन जनपद सोनभद्र वांछित अभियुक्त है।
उक्त वाहन चोर को डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित जिला पंचायत बैरियर बाड़ी डाला के पास से समय 17:20 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात कानूनी प्रक्रिया पूरा कर अभियोग में पंजीकृत करवाया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment