अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में गैस गोदाम रोड पर एक खुली नाली में 35 वर्षीय व्यक्ति का लाश मिला। मृतक की पहचान बुल्लू भारती के रूप में हुई। वह मिर्गी के रोग से पीड़ित था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक की शादी शुदा था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मृतक घटनास्थल पर कैसे पहुंचा। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
नाली में मिला युवक का शव, शव की पहचान की पहाचान परिजनों ने की।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, May 14, 2025 8:47 AM
---Advertisement---

