दुल्हन के प्रेमी ने किया दूल्हे पर किया जानलेवा हमला, बैरंग बारात लौटी वापस।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
सोनभद्र(चोपन)। जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव के पास रविवार की रात एक युवक ने बरात लेकर जा रहे दूल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने जंगल में दूल्हे की कार रोकी और पता पूछा। जैसे ही दूल्हे ने कार का शीशा नीचे किया, युवक ने उसकी गर्दन पर नुकीली वस्तु से वार कर दिया। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है।
चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी रवींद्र खरवार की शादी ओबरा के परसौना गांव में तय थी। रविवार की रात बरात रवाना हुई। रास्ते में जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा जंगल के पास सुनसान स्थान पर एक युवक खड़ा था। उसने दूल्हे की कार को हाथ देकर रोका। पूछा कि बरात कहां जा रही है। इस पर दूल्हे ने जवाब देने के लिए जैसे ही कार का शीशा नीचे किया,
युवक ने नुकीली वस्तु से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुई घटना से कार में मौजूद अन्य लोग सकते में आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाते, आरोपी युवक पहाड़ी रास्ते से जंगल की ओर भाग गया।आनन-फानन घायल दूल्हे को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही बराती हैरान रह गए। परसोई पहुंच चुके आधे बराती व दूल्हे के परिजन लौट गए। दूल्हे की बहन सुषमा ने बताया कि घटना के बाद शादी रद्द कर दी गई।
ग्रामीणों के मुताबिक जिस लड़की से शादी तय हुई थी, उससे आरोपी युवक प्रेम करता है। घरवालों के दबाव में उसकी शादी कराई जा रही थी। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी युवक हरि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment