अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
चोपन/डाला/सोनभद्र । थाना चोपन के गुरमुरा क्षेत्र में विवाह संबंधी एक ऐसा मामला आया है जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल एक अनुसूचित जनजाति परिवार ने अपने लड़के की शादी अनुसूचित जाति की लड़की से तय कर दी। दोनों परिवारों ने वैवाहिक कार्यक्रम 10 मई तय भी कर दिया है। मगर जैसे ही यह बात समाज में फैली, अंतरजातीय विवाह से नाराज कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, इसे लेकर अराजक तत्वों ने पर्चे पर लड़के पक्ष को जाति समाज से बहिष्कार किए जाने का संदेश छपवाकर क्षेत्र मे बांटने लगे । जब इसकी जानकारी लड़का व लड़की पक्ष को हुआ तो वे सहम गए और उन्होंने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी।

लड़के पक्ष द्वारा दिये गए तहरीर में नामजद आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दोनों परिवार डर के साये में जी रहा है। उन्होंने पुलिस
से कार्यवाही की मांग भी की है।
बताया जाता है कि थाना चोपन के गुरमुरा क्षेत्र निवासी दोनों परिवार के युवक व युवती पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं और अब सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करना चाहते हैं।

