खनन विभाग ने जांच किया, खदानों में हैवी ब्लास्टिंग होनै से मकानों में दरार पड़ गई है।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला/सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी के बारी क्षेत्र स्थित पत्थर खदानो में हो रहा हैवी ब्लास्टिंग से मकानो में पड़ रहा दरार को लेकर लोगो द्वारा की गयी शिकायत के बाद खनन विभाग की टीम ने गुरूवार की साम को कई मकानो का निरीक्षण कर हकीकत को जाना। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने घरों में आई दरारों को दिखाया और अपने को असुरक्षित बताया।
बिल्ली मार्कुण्डी खनन क्षेत्र में हैवी ब्लास्टिंग के कंपन से डाला-बारी क्षेत्र व आसपास के मकानो में दरार आने की समस्याओं को लेकर नागेन्द्र पासवान, प्रह्लाद चौधरी,अरूण समेत कई लोगो ने पोर्टल पर शिकायत किया था।जिसके बाद खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर आकर कई मकानो का निरीक्षण कर हकीकत को देखा। क्षेत्र की मकानों में लगातार पड़ रही दरारो और दरारो के बढ़ने से आसपास के रहवासियों ने अपने को असुरक्षित बताया।यह भी कहा कि लोगो में भय का माहौल बना हुआ है । वही कुछ लोगो ने बताया कि पहले इस प्रकार कि हैवी ब्लास्टिग नही होती थी परन्तु टेण्डर होने के बाद समस्याएं काफी बढ रही है।यहा तक कि मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास में भी दरारें आ गयी है ,जिसको लेकर अब विभाग कि टीम बनाकर मकान का निरीक्षण कर प्रशासन को रिपोर्ट करने की बात कही गई है। मौके पर खान विभाग से मनोज कुमार ,बिल्ली मारकुण्डी के लेखपाल रोहित सिंह के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment