अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
देवर/सोनभद्र! आदिवासी क्षेत्र कहां जाने वाला ग्राम पंचायत खरहरा टोला देवखर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर जी का ग्रामीणों द्वारा खैरहवा, हरदहवा, बरवाड़ाड,पाडीडाड होते हुए जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ो आदिवासी महिलाओं के साथ पुरुष भी मौजूद रहे। जुलूस के माध्यम से बाबा साहब के विचार धारों को गांव-गांव तक लोगों को जागरूक किया गया। और सैकड़ो लोगों ने बाबा साहेब का नारा लगाते हुए बाबासाहेब अमर रहे,अमर रहे,नारा लगाते गए। इस बीच सुहेलदेव समाज भारतीय पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र निषाद ने कहा कि बाबा साहब हम लोग को संविधान के तहत अधिकार दिए। इस कार्यक्रम मौजूद रमेश भारती,बिंदु भारती, हरिहर भारती,राम नवल निराला,सूरज भारती,आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ग्राम देवखर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 30, 2025 3:37 PM
---Advertisement---

