विधि विधान के साथ बैंकिंग कार्यों का शुभारम्भ

---Advertisement---

 

रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र – आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को चूर्क मोड़ छपका समीप नवनिर्मित भवन में भारतीय स्टेट बैंक पर्सनल बैंकिंग शाखा का शुभारंभ पूरे विधि विधान के साथ भारतीय स्टेट बैंक रॉबर्ट्सगंज मुख्य शाखा प्रबंधक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी, भारतीय स्टेट बैंक पर्सनल बैंकिंग शाखा प्रबंधक सुश्री श्वेता जायसवाल जी व वरिष्ट सहायक/रोकड़ अधिकारी श्री सारंग देव सिंह के द्वारा संपन्न किया गया। विद्वान पुरोहित पंडित श्री आशुतोष तिवारी जी द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न कराया गया।
इस शुभ अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक पर्सनल बैंकिंग शाखा वरिष्ठ सहायक व रोकड़ अधिकारी श्री सारंग देव सिंह जी बताया कि भारतीय स्टेट बैंक सदैव अपने ग्राहकों की सेवा में अग्रणी रही है व बेहतर सेवा देने हेतू वचनबद्ध है। एक नई ऊर्जा व आधुनिक व्यवस्थाओं साथ हम नवीन भवन अपने सभी सम्मानित ग्राहकों को बेहतर से बेहतर बैंकिंग सेवाओं हेतु संकल्पित हैं व नित नए आयामों व योजनाओं के साथ सम्मानित ग्राहकों की बेहतर सेवा हेतु प्रयासरत हैं। इस अवसर पर मोहित श्रीवास्तव,आलोक कुमार सिंह, रीता शुक्ला, नित्या रॉय, अमन कुमार पांडेय, अभिषेक बहेरा, सौमिल शाहू समेत अन्य सहायक बैंक कर्मी भी मौजूद रहें

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment