बाइक सवार की कोयला लदी ट्रक से टक्कर, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओडी मोड़ सिंगरौली रोड स्थित सुभाष स्कूल पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार देर शाम तेज रफ्तार से जा रही बाइक (यूपी 64 AY 5113) की एक कोयला लदी खड़ी ट्रक (झारखंड नंबर JH 02A T 9536) से तेज रफ्तार बाइक की अनियंत्रित होकर भिड़ंत हो गई। जहां तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानियों ने देखा कि
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और स्थानीय लोगों द्वारा जांच करने पर दोनों को मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनपरा थाना अध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतकों में से एक की पहचान नाहर सिंह पुत्र दयाशंकर निवासी के रूप में हुई, जो मिर्चधुरी क्षेत्र का निवासी था। दूसरे युवक शिव कुमार पुत्र चतुरी प्रसाद निवासी कोलडोमरी टोला खोडिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी और मोटर वाहनों की जाम लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल थाना अध्यक्ष की सूझ बूझ से जाम की स्थिति कंट्रोल की गई और उन्होंने घटना की विस्तृत जांच शुरू करा दिया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment