खड़ी टेलर के मारा जोरदार टक्कर,कोई हताहत नहीं।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
अनिल जायसवाल
सवाददाता
डाला/परासपानी। थाना चोपन के परासपानी क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास बीती देर रात एक खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्राली ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गया । दुर्घटना में क्षतिग्रस्त केबिन से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया , कोई हताहत नहीं हुई, बड़ी दुर्घटना टल गया ।
मिली जानकारी अनुसार बीती देर रात थाना चोपन के परासपानी क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग किनारे एक खड़ी ट्रेलर मे जिसका चालक वाहन का टायर बदल रहा था कि
हाथीनाला से डाला की तरफ जा रही एक कोयला लोड ट्राली ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी ट्रेलर के पिछले हिस्से से जोरदार टक्कर हो गया । टक्कर में ट्राली ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना में हुई क्षतिग्रस्त केबिन में कुछ देर फसे ट्राली ट्रेलर के चालक सागर कुमार पुत्र रामजी राम निवासी सोनपुरा थाना नगर उटारी गढ़वा झारखंड को घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गनीमत रहा की कोई हताहत नहीं हुई बड़ी दुर्घटना टल गया । चालक मामूली चोटिल हुआ।
सूचना मिलते ही थाना चोपन के हल्का दरोगा रविंद्र देव पांडे थाना चोपन की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment