*छुट्टा पशुओं से फसल हो रही बर्बाद, पशु पालकों पर कार्यवाही की मांग*

---Advertisement---

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमा ग्राम सभा में पशुओं को ढूंढ कर खूंटे से बांध देते हैं। यह प्रक्रिया पूरे गर्मी भर चलती है। अब समस्या इस बात की है कि जो किसान भाई इस भीषण गर्मी के अपनी फसलें बोए हैं, उन्हें ये आवारा पशु चर जा रहे हैं। बार बार पशु पालकों को अवगत कराने के बाद भी वे अपने पशुओं का देख भाल नहीं कर पा रहे हैं। इसी क्रम में अवई के किसान श्रीराम, कुंडल मार्य, हंसराज आदि ने बताया कि इस समय हमारे खेतों में उड़द, खीरा, ककड़ी, लौकी आदि बोए गए हैं, साथ ही साथ गर्मी वाली सब्जियों को भी उगाया जाता है, जिन्हें छुट्टा घूम रहे मवेशी चर जा रहे हैं, जिससे हम गरीब किसानों का काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस दुर्व्यवस्था से सब्जी उगाने और उन्हें बेचकर जीवन यापन करने वाले गरीबांचल के माध्यम किसान भी काफी परेशान हो रहे हैं। ऐसी दशा मे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना है कि अपने पशुओं को खुलेआम छोड़ने वाले मनबढ़ और लापरवाह पशु पालकों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे वे अपने पशुओं की उचित देखभाल कर सकें और किसानों की फसल बर्बाद होने से बचाई जा सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment