दुद्धी मे मेधावी छात्राओं को प्रभारी प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मे हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 के मेधावी छात्राओं को कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा मे प्रियांशी कुमारी पुत्री मंजय कुमार ने 545/600 अंक प्राप्त कर 90.83% के साथ प्रथम स्थान कर जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर उम्मे सानिया पुत्री फिरोज आलम रही जिन्होंने 537/600 अंक प्राप्त कर 89.5% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर साक्षी गुप्ता पुत्री शंभूनाथ रहीं जिन्होंने 527/600 अंक प्राप्त कर 87.83% प्राप्त किया।
वहीं इण्टरमीडिएट (कला वर्ग) मे आस्था अग्रहरि पुत्री राधे श्याम ने 435/500 अंक प्राप्त कर 87.0% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नाजिया परवीन पुत्री नसीम अंसारी रहीं जिन्होंने 333/500 अंक प्राप्त कर 66.6% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सुनैना कुमारी पुत्री जितेंद्र कुमार रहीं जिन्होंने 331/500 अंक प्राप्त कर 66.2% प्राप्त किया।
इण्टरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में आस्था प्रीतम तिवारी पुत्री अरुण कुमार तिवारी ने 439/500 अंक प्राप्त कर 87.8% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रोशनी श्रीवास्तव पुत्री जितेंद्र श्रीवास्तव रहीं जिन्होंने 410/500 अंक प्राप्त कर 82.0% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर अंजली भारती पुत्री स्व जितेंद्र कुमार 500/409 अंक प्राप्त कर 81.8% और नैंसी कुमारी नंदलाल रहीं जिन्होंने 409/500 अंक प्राप्त कर 81.8% प्राप्त किया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment