मुस्तकीम खान,,करमा -सोनभद्र करमा थाना अंतर्गत पुरखास गेंदरी सीमा पर स्थित गिरीश पुत्र राम सजीवन गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष रात में पुरखास गांव में ही निमंत्रण करने जा रहा था गांव से पहले ही बाइक समेत नहर में गिर गया देर रात तक घर न पहुंचने पर घर वालों ने फोन किया परंतु संपर्क ना हो पाने के कारण अगल-बगल खोजना शुरू कर दिया नहर के पास स्थित धर्मेंद्र पटेल पुत्र बरसाती पटेल के घर के पास नहर में बाइक दिखाई दी इसके बाद शव भी बाइक से कुछ ही दूरी पर मिला देखते ही देखते अगल-बगल के गांव से लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई यह खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया घर में शादी पडने के कारण अभी कुछ ही दिन पहले गिरीश पटना से घर आया था परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर करमा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया ।
बारात जा रहे युवक का बाइक समेत नहर में गिरने से मौत
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 26, 2025 8:07 AM
---Advertisement---

