अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की श्रेया ने 86.6 फीसद अंक प्राप्त कर प्रथम, राम प्रकाश ने 85.6 फीसद अंक प्राप्त कर द्वितीय, नम्रता पांडेय ने 82.6 फीसद अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में गोपाल तिवारी ने 79.2 फीसद अंक प्राप्त कर प्रथम, अर्जुन जायसवाल ने 77.8 अंक प्राप्त कर द्वितीय, सत्यम जायसवाल और सुहैल खान ने 74 फीसद अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। मानविकी संकाय में विकलेश ने 74.4 फीसद अंक प्राप्त कर प्रथम, आरती ने 71 फीसद प्राप्त कर द्वितीय, प्रांजलि त्रिपाठी ने 64.8 फीसद अंक तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल में चंदा परवीन ने 89 फ़ीसद अंक प्राप्त कर प्रथम, पूजा कुमारी ने 87.16 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। ओबरा शिक्षा समिति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रबंधक राकेश मिश्र, प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर, प्रवक्ता प्रमोद चौबे ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिक्षा निकेतन में श्रेया को 86.6 फीसद अंक से प्रथम।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 25, 2025 12:30 PM
---Advertisement---

