वन-प्रभाग ओबरा ने हरे पेड़ों की कटान पर मुकदमा दर्ज किया।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। वन प्रभाग ओबरा के ओबरा रेंज के बगरिया के पहाड़ी में कई मोटे-मोटे हरे पेड़ काटे गए हैं।ताजा मामला ओबरा रेंज के बगरिया पहाड़ी में देखा जा रहा है। जहां वन माफियाओं ने जंगल को बड़ी बेरहमी से काट कर साफ कर दिया और वन कर्मियों को हवा तक नहीं लगी । विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी जिसके कारण काफी पेड़ पौधे लगाए गए थे।लेकिन वन प्रभाग ओबरा के घटिहटा के पहाड़ी पर वन माफ़ियाओं ने सारे अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए बेशकीमती पेड़ों को काट दिया है। और वन रक्षक, से लेकर रेंजर तक पेड़ो की अवैध कटाई रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चर्चा हैं कि वन माफिया पेड़ों की अवैध कटान के अलावा नए तैयार हो रहे पेड़ों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में कटान के वावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कटान को लेकर गंभीर नहीं हुये। यही कारण है कि वन माफियाओं का मन बढ़ता जा रहा और जिम्मेदार वन कर्मी जंगल में पेड़ो की अवैध कटान को रोकने में असफल साबित हो रहे हैं।वन दरोगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जांच किया गया है पेड़ों को काटने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment