*संत जोसेफ स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में संपूर्ण विश्व के रोमन कैथलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस के देहावसान तथा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में हुए नरसंहार के प्रति शोक संवेदना जताई गई और श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पोप फ्रांसिस को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने कहा कि इस सृष्टि के नियम के अनुसार जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु सुनिश्चित है तथापि व्यक्ति के द्वारा किए गए उसके सत्कर्म मरणोपरांत यशोकाया के रूप में जीवित रहते हैं। फादर पोप फ्रांसिस जीवनपर्यंत जरूरतमंदों, वृद्धों, महिलाओं तथा बच्चों को सकलविध मदद करते रहे। प्रभु के श्री चरणों में स्थान प्राप्त करने की मंगलकामना सहित बताया कि पोप फ्रांसिस का जीवन सादगी, विश्वबन्धुत्व, सद्भावना, जनकल्याण तथा त्याग की मूर्ति है। पहलगाम हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति हेतु पूरे स्कूल ने मौन रखा तथा ईश्वर से प्रार्थना की। संचालन शिक्षक बीजू वर्गीस ने किया जिसमें शिक्षक रोशन प्रभु, सिस्टर सोफिया, टाइटस क्रस्ता, सेनुमोन जोसेफ तथा अन्य ने सहभागिता की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment