सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन रविवार को साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर मेले में 85 महिला पुरुष ,बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर के दवा वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण इलाकों के हर सप्ताह गरीब निरिह महिला पुरुष बच्चे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ए एच,ब्लड जाच,सुगर,एच आइ वी,टाईफाई,एम पी,डेंगू,व अधिक मरीज मलेरिया,टाईफाई,खासी के मरीज निकल रहे है जाच करा कर दवा प्राप्त करने से नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों के शोषण शिकार से अब बच रहे हैं। जो क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने इस प्रदेश सरकार की योजना की प्रशंसा किया हैं।वहीं जिला चिकित्सालय से आये अनुभवी चिकित्सको में से मुख्य रुप से डाक्टर शतीस कुमार, फर्मास्टिट राकेश सिंह,अखिलेश राय एल टी,मनीष कुमार एलटी, एच वी सुनिता विश्वकर्मा,एनम सितारा,राजेश कुमार, दाई सोमरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

