*संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से, दुकान एवं घर का सारा सामान जलकर खाक*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस

चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार को जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरिया में एक दुकान पर अचानक आग लगने से दुकान एवं घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना किया जाता तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया लोगों का कहना है कि दुकान में लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है उनके दुकान पर सुई से लेकर सोने तक का सामान बिकता था जो सब जलकर राख हो गया पूरे परिवार का रो रो के बुरा हाल हो गया है। वहीं पिड़ित दुकानदार सेवक सोनी पुत्र रामकिशुन सोनी का कहना था कि आग कैसे लगी कुछ समझ में नहीं आया जबतक कोई कुछ कर पाता आग बिकराल रुप ले ली दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment