ककरी,एनसीएल की जमीनो पर भू माफियाओ सहित एनसीएल कर्मी भी कर रहे कब्जा,

---Advertisement---

, अनपरा सोनभद्र l एनसीएल की जमीनो पर भू माफियाओ सहित एनसीएल कर्मचारियों की भी नज़र टेड़ी हो गई जहाँ भू माफीयाओ ने एनसीएल ककरी के सैकड़ो बिगहा जमीनपर कब्जा जमा लिये है वही प्रतिदिन नित्य नए अतिक्रमण किये जा रहे है शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ एनसीएल कृष्णशीला कर्मचारी सुनील चौहान द्वारा ककरी वारफाल के सामने एनसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसको सुरक्षा विभाग के द्वारा जमीदोज कर दिया गया l बता दे कि एनसीएल ककरी प्रबंधन की उदासीनता के कारण विगत कुछ वर्षो मे सैकड़ो एकड भूमि जो परासी, अनपरा मोड़, बीना रोड, अनपरा बाजार आदि स्थानों पर लोगो ने बहुमूल्य जमीनो पर कब्जा जमा लिया है l जिसको प्रबंधन खाली कराने मे जहाँ नाकाम है वही एक संगठित गिरोह खाली पड़ी जमीनो पर प्रतिदिन किसी ना किसी प्रकार से जमीनो पर कब्जा का लगातार प्रयास करते रहते है जैसे ही जमीन कब्जा हो जाती है उस पर आलीशान मकान, दुकान बनाकर लाखो करोड़ो मे बेच देते है l सरकारी जमीनो को कब्जा करने वाले पहले गरीबो को आगे करते है जो उस जमीन पर झोपडी बनाते है फिर झोपडी महल बन जाती है l सूचना पर पहुँचे एनसीएल ककरी के सुरक्षा निरीक्षक महेश कुमार व एस पी सिंह के नेतृत्व मे आधा दर्जन प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों ने एनसीएल कृष्णशीला कर्मचारी सुनील चौहान द्वारा ककरी वारफाल के सामने किये जा रहे अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया l जिससे अतिक्रमण करियो मे हड़कंप मच गया l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment