बभनी/सोनभद्र । अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अर्धनग्न हालत में सुबह ग्रामीणों को दिखाई दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक को बीते कुछ दिनों से इलाके में घूमते देखा गया था। खुद को मधुपुर के करकी माइनर का निवासी बताता था।
पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
बभनी थाना क्षेत्र के चकचपकी प्राथमिक विद्यालय के पास की घटना ।

