अनियंत्रित बाइक से गिरकर पति-पत्नी सहित तीन लोग हुए घायल ,इलाज जारी ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

अमवार / सोनभद्र । स्थानीय चौकी क्षेत्र के बरहपान मे मुड़गुड़ी पहाड़ी के ठीक सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद 45 पुत्र जय सिंह, कौशल्या देवी 35 पत्नी रामप्रसाद, नीलम 13 पुत्री रामदुलार तीनो निवासी बघाडू़ एक ही बाइक पर सवार होकर घघरी से अपने घर आ रहे थे कि बरहपानमें मुड़गुड़ी पहाड़ी के ठीक सामने गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सहित 13 वर्षीय बच्ची कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था मे इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment