सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय बार सभागार मे चुनाव सहित अन्य मुद्दों को लेकर सिविल बार एसोसिएशन की बैठक इल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे सिविल बार एसोसिएशन चुनाव, सदस्यता शुल्क एवं बाइलाज को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने नियमों मे ढील देते हुए मतदाता सूचि में नाम बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि पिछले कई चुनावों से अंतिम समय तक मतदाता सूचि मे नाम बढ़ाया गया है इसलिए पूर्व की भांति छूटे हुए मतदाताओं का नाम बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि सदस्यों ने उसी दिन सदस्यता शुल्क का रसीद कटवा लिया था जिस दिन मतदाता सूचि इल्डर कमेटी को सौपी गई थी लेकिन किसी कारणवस निवर्तमान सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा नाम नही बढ़ाया जा सका। इसलिए बार हित को ध्यान में रखते हुए छूटे अधिवक्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए। सभी की बातों को सुनने के बाद इल्डर कमेटी ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आम सदन की बैठक मे सदस्यों की बात सुनी गई है। कई सदस्यों की मांग है कि छूटे हुए अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूचि मे बढ़ाया जाय, जिसे लेकर इल्डर कमेटी नियमानुसार अपना फैसला सुरक्षित कर लिया हैं, बहुत जल्द ही इस निर्णय लेते हुए चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी।बैठक में सत्यनारायण सिंह,विष्णुकांत सिंह, रामलोचन तिवारी, रामेश्वर तिवारी,राकेश श्रीवास्तव, नंदलाल,प्रभु सिंह कुशवाहा, रामजी पाण्डेय, छोटेलाल, संतोष, राजेंद्र, प्रदीप श्रीवास्तव, रामेश्वर राव, राकेश सहित काफ़ी संख्या मे अधिवक्ता गण मौजूद रहें ।

