सोनपम्प नहर पर पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया मांग।

---Advertisement---

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र। विकास खंड राबर्ट्सगंज के अंतर्गत ग्राम अवई में लोग बरसात के मौसम में आवागमन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। अवई स्थित ग्रामीणों का कहना है कि सोनपंप नहर की आरसीसी होने के कारण मारकुंडी गुरमा सम्पर्क मार्ग से अवई सेकेंड स्टेज तक नहर के दोनों तरफ केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जहां बरसात होते ही जल जमाव हो जाता है जिससे स्कूली बच्चों सहित प्रत्येक लोगों को आवागमन में काफ़ी दिक्कतें होती हैं। वहीं पेय जल योजना के अंतर्गत पानी की पाइप लाइन बिछाने से बस्ती के सभी रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसी दशा में अवई स्थित सोनलिफ्ट के पूरब बस्ती लगायत मारकुंडी के कई टोले जैसे कोनियवा, पनकिनिया, तेलाई, चकरिया, धौराडीह आदि के सैकड़ों लोग सोनपंप नहर सेकेंड स्टेज के स्केप गेट पर बना रपटा पुलिया से नहर को पार करते हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग सायकिल और बाइक समेत सोनपम्प नहर में गिर चुके हैं, जिन्हें आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत से बचा लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सिंचाई विभाग को दी गई, जिस पर विभाग द्वारा बताया गया कि धन के अभाव में कोई भी काम कराना संभव नहीं है। इस आवागमन की समस्या पर आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों की मांग है कि गुरमा सम्पर्क मार्ग से लगायत् सेकेंड स्टेज तक पक्की सड़क तथा सोनपंप नहर सेकंड स्टेज और स्केप गेट के मध्य एक पुल निर्माण कराने की शख्त आवश्यकता है जिससे आवागमन की समस्या से निजात मिल सके। इस संबंध में माननीय समाज कल्याण मंत्री और ओबरा विधायक जी को लिखित प्रार्थना पत्र से अवगत कराया गया जिस पर माननीय मंत्री जी पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment