श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख रेनुसागर वासी हुये भाव विभोर

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में आवासीय परिसर में स्थित रामलीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।
बृंदाबन से आये कलाकारों ने श्रीकृष्ण रासलीला में शनिवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया। इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई। इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया।बताते चले कि रेनुसागर रामलीला मैदान चल रहे कृष्णलीला में युवा और बालक कृष्ण की गतिविधियों का मंचन होता है। कृष्ण की मनमोहक अदाओं पर गोपियां यानी बृजबालाएं लट्टू थीं। कान्हा की मुरली का जादू ऐसा था कि गोपियां अपनी सुतबुत गंवा बैठती थीं। गोपियों के मदहोश होते ही शुरू होती थी कान्हा के मित्रों की शरारतें। माखन चुराना, मटकी फोड़ना, मोर नृत्य करना मानों श्रृंगार और प्रेम रस में डूबा हुआ यह नृत्‍य अपनी चमक और मनमोहिनी छटा से रेनुसागर रामलीला मैदान में बैठे भक्तगणों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मृदुल भारद्वाज, रोहित सक्सेना,आर के बर्मा ,सदानन्द पांडेय ,सनोज कुमार सहित मान्यता प्राप्त श्रम संगठन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment