अधिवक्ताओं एवं संघर्ष समिति ने कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर दुद्धी को जिला बनाने का किया मांग

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा स्थित कचहरी के मुख्य द्वार पर शनिवार को दोपहर अधिवक्ताओं एवं संघर्ष समिति ने संयुक्तरूप से दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा मे रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया।कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ने कहा की पिछले चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्षों से जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है उसके बावजूद शासन स्तर से कोई सकारात्मक और ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जबकि प्रशासनिक स्तर से जिले बनाए जाने संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ,राकेश कुमार ,उमेश चंद ,नंदलाल, कुलभूषण पांडे , सत्यनारायण यादव ,राकेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार ,प्रेमचंद गुप्ता, आशीष गुप्ता ,राकेश कुमार अग्रहरि, अमरावती देवी ,कृष्णा कुमार सहित काफी संख्या मे दुद्धी कचहरी के अधिवक्तागण एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment