महिला की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत

---Advertisement---

रेणुकूटl स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की देर रात एक महिला की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मृतका के पति को हुई तब वह मौके पर पहुंचाl पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि साधना पत्नी दशरथ गिरी उम्र करीब – 34 वर्ष मूल रूप से जौनपुर जनपद के मछली शहर थाना क्षेत्र के खाखोपुर बातनहित की रहने वाली थी उसके पति दशरथ ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को ड्यूटी करके आने के बाद खाना खाकर लेटा था तो पत्नी ने कहा कि उसका पेट दर्द कर रहा है, थका होने की वजह से वह दवा लेने नहीं जा सका तो पत्नी बोली कि वह खुद हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के आगे एक दवाखाना में दवा लेने चली गईl थके होने की वजह से पति सो गया और शुक्रवार की सुबह उठा तो उसे घटना की जानकारी हुई, आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतका रेलवे लाइन पकड़कर डॉक्टर के पास जा रही होगी इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईl पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैl

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment