10 वर्षीय बालक की कनहर नदी मे डूबने से हुई मौत

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। विढमगंज थाना क्षेत्र के कुदारी धोरपा गांव मे गुरुवार को लगभग 10 बजे कनहर नदी मे नहाने गए बालक आदित्य पुत्र देवनाथ भुईयां उम्र 10 वर्ष की नदी मे डूबने से मौत हो गई। बालक आदित्य अपने तीन दोस्तों के साथ घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित कनहर नदी मे नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।
वहीं आदित्य को डूबता देख उसके साथी घबरा गए। और सभी शोर मचाने लगे । उनकी आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे,ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने तुरंत नदी मे छलांग लगाकर बच्चे को खोजबीन शुरू किया। काफी देर के बाद आदित्य को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा किया । तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,दुद्धी भेज कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment