शहीद भगत सिंह दिवस पर दुद्धी ब्लड बैंक मे 35 रक्तवीरों ने रक्तदान किया ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। आजादी के नायक शहीद भगत सिंह दिवस पर दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित ब्लड बैंक मे कुल 35 रक्तवीरों ने निफा व उम्मीद फाउंडेशन के सहयोग से लगे रक्तदान शिविर मे पहुँच कर रक्तदान किया । आपको बता दें की शहीद भगत सिंह दिवस के अवसर पर लगे रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के हाथों किया गया । शिविर मे कुल 35 रक्तवीरों ने ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान किया । रक्तदाताओं मे रामबाबू , नित्यानंद,वालीउल्लाह, अफरोज , सिमानत , प्रशांत कुमार , जय कुमार सहित कई सारे रक्तवीरों ने शिविर मे रक्तदान किया ‌। इस दौरान डा मनोज इक्का , एलटी राकेश तिवारी मौजूद रहे । सभी रक्तवीरों को निफा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जारी सर्टिफिकेट उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष अफसार रज़ा के हाथों प्रदान किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment