धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने में जल संरक्षण जरूरी-आर पी सिंह

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र।विश्व जल दिवस पर हिण्डालको रेनुसागर के तत्वावधान में परियोजना के मुख्य द्वार से आदित्य विडला इण्टरमीडिएट एवं रेनुपावर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों शिक्षकों एवं हिन्डाल्को रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारियों ने जल संरक्षण 2025 जागरूकता रैली निकल कर लोगों को जागरूक किया गया। जल संरक्षण माह 2025 हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।विश्व जल दिवस पर हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह लोगों को जागरूक करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि पानी हमारे जीवन का सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण घटक है।हमे धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है। क्योंकि बिना जल के जीवन सभव नहीं है।विश्व जल दिवस 2025 पर जल संरक्षण जागरूकता रैली परियोजना के मुख्य द्वार से प्रारम्भ हुई।जल संरक्षण जागरूकता रैली में आदित्य विडला इण्टरमीडिएट एवं रेनुपावर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों शिक्षकों एवं हिन्डाल्को रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारियों ने “जल संरक्षण जीवन रक्षण, ”
“जल ही जीवन है ,” एवं “पानी बचाओ जीवन बचाओ”के नारों के उद्घोष लगाते हुये रेनुसागर के आवासीय परिसर बी टाइप ,सी टाइप ,डी टाइप ,सीनीयर,जूनियर,ईआर ,ई टाइप ,एफ ,आई आर, एन टाइप से होते हुये रेनुपावर चिकित्सालय से होते हुये रेनुसागर गेस्ट हाउस आकर जलपान के बाद रैली समाप्त हुई साथ मे जल संरक्षण रथ 2025 लोगों को जागरूक करते हुए चल रहा था।इस अवसर पर एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह,मनीष जैन,जगदीश पात्रा,नवींद्र पाठक,कर्नल जयदीप मिश्रा,अरविंद सिंह,सौम्या मिश्रा,कमलेश मौर्या,आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रिसिपल बृजेश कुमार सिंह,सतनाम सिंह,के आर संतोष ,संजीव श्रीवास्तव सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश मौर्या का सराहनीय सहयोग रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment