रिहंद जलाशय में गुरूवार की पूरी रात्रि अनपरा तापीय परियोजना की राख बहायी जाती रहीं

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र रिहंद जलाशय में गुरूवार की पूरी रात्रि अनपरा तापीय परियोजना की राख बहायी जाती रहीं। शुक्रवार की सुबह प्रबंधन को जानकारी होने पर राख बहाना बंद कराया गया।
गौरतलब हो कि रिहंद जलाशय में तापीय परियोजना की राख नहीं बहाएं जाने को लेकर शासन, प्रदूषण विभाग एवं एनजीटी की आेर से सख्त निर्देश दिये गये हैं। लेकिन परिक्षेत्र में राख हटाव के लिये निर्धारित मानकों को जमकर माखौल उड़ाया जा रहा हैं। गुरूवार की रात्रि डी प्लांट बैरियर के समीप लगभग 500 मीटर की दूरी पर पाइप का वाल्व खोलकर राख बहाया जाता रहा। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी प्रबंधन को दिये जाने पर परियोजना में अफरा-तफरी मच गयी। परियोजना के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच राख बहाएं जाने के कारणों की जानकारी हासिल कर उत्पन्न समस्या के निस्तारण में जुटे रहें। लोगों का कहना हैं कि आएदिन परियोजना के संबंधित अधिकारी के शह पर राख बहाने के लिये बिछाई गयी पाइप लाइन का वाल्व खोल दिया जाता हैं। जिससे भारी मात्रा में राख जंगल-नाला होते हुये रिहंद जलाशय में पहुंच रहा हैं। राख को जलाशय में बहाएं जाने से उसका पानी निरंतर प्रदूषित हो रहा हैं। ऊर्जांचल के लाखों लोगों एवं परियोजना संचालन के लिये जलश्रोत का मुख्य केंद्र रिहंद जलाशय ही हैं। परियोजना की आेर से राख बहाएं जाने से रिहंद जलाशय में काफी दूरी तक राख पहुंच गयी हैं। गत 30 व 31 जनवरी को इसी तरह राख को जलाशय में बहाया जाता रहा। जिसकी खबर जागरण ने प्रकाशित किया था। जिसपर प्रबंधन ने पहल कर खोले गये तीन पाइपों को बंद कर राख बहाव पर अंकुश लगाया। लेकिन एेसी घटनाएं आएदिन हो रही हैं। पाइप खोलकर राख एेसी जगह पर बहाया जाता हैं जहां पर कोई पहुंच नही पांए। वहां किसी की नजर नही पड़ने पाए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment