महावीरी शोभा यात्रा को लेकर दुद्धी एसडीएम और पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने पीस कमेटी की मीटिंग किया।

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र महावीरी शोभा यात्रा को लेकर दुद्धी एसडीएम और पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने पीस कमेटी की मीटिंग किया। दुद्धी एसडीएम और पिपरी क्षेत्राधिकारी के
मार्गदर्शन मे अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा,रेनुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह के मौजूदगी मे पीस कमिटी की मीटिंग किया गया। इस मीटिंग मे निकलने वाले 25 मार्च को महावीरी शोभा यात्रा के रूट के बारे में जानकारी दी गई।

अमित कुमार ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि उस दिन रोड पर किसी तरह के वाहन ना लगने दे ताकि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति ना बने। मीटिंग मे साफ सफाई , जुलूस में अग्निशमन ,एंबुलेंस एवम जल की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के द्वारा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए इसके लिए विभागों को कहने की बात की गई। महावीरी शोभा यात्रा अनपरा बाजार में महावीर चौक से,डीह बाबा रोड, अनपरा कालोनी, काशीमोड, औडी मोड,ककरी कालोनी ,रेनुसागर से अनपरा बाजार पहुंचेगा।

इस महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस अवसर पर अभिषेक विश्वकर्मा गोपाल गुप्ता, कृष्णा सिंह,प्रमोद शुक्ला,देवी राजेश गुप्ता,बंसी बैसवार,अयूब खान,सहजाद अली,रवि कंग, कुंदन सिंह, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment