दुद्धी तहसीलदार की मौजूदगी मे ग्राम बुटबेढ़़वा मे बकरी बाजार की नीलामी हुई संपन्न ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

विंढमगंज / सोनभद्र । स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा मे पूरे सप्ताह मे एक बार( सोमवार) को लगने वाला साप्ताहिक बकरी बाजार की वार्षिक नीलामी आज गुरूवार को तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव व ग्राम प्रधान तारा देवी की मौजूदगी मे संपन्न हुआ ।
वार्षिक बकरी बाजार की नीलामी आज दोपहर लगभग 12 बजे प्रारंभ हुई जिसमे पांच ठेकेदारों इकबाल अहमद कुरेशी, संतोष यादव, मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार व सौरव अग्रवाल ने भाग लिया।नीलामी की बोली सरकारी रेट 5 लाख 5 हजार के ऊपर से शुरू हुई, जिसमें 8 राउंड की बोली समाप्त होते ही सर्वाधिक बोली लगाने वाले मोहम्मद अली नातीक 8 लाख 35 हजार पर समाप्त हुई । इस मौके पर कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल धीरज पटेल, सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीण व प्रशासन मौके पर मौजूद रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment