बड़े पिता ने 14 वर्षीय भतीजी से रिश्तों का किया तार तार,

---Advertisement---

 अनपरा/सोनभद्र बड़े पिता ने 14 वर्षीय भतीजी से रिश्तों का किया तार तार,अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0-45/25 धारा – 64(2)(f), 65(1)BNS व धारा 5(n)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में एक  अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गया गिरफ्तार-**प्रकरण-* दिनांक 09/03/2025 को पीड़िता उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी बेनादह ग्राम कुल डुमरी थाना अनपरा द्वारा लिखित तहरीर दी गई की उसके माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो जाने के कारण उसका पालन पोषण बड़े पिता गोपी और बड़ी मां मतरनिया ने किया । शिवरात्रि के दिन बड़ी मां मतरनिया और उसकी बहु फुलबस दोनों मेला देखने अपने मायके मेला देखने चले जाने पर घर में एक कमरे में अकेली सो रही नाबालिक पीड़िता के साथ उसके बड़े पिता ने जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0स0-45/25 धारा – 64(2)(f), 65(1)BNS व धारा 5(n)/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.03.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोपी गौड़ पुत्र झूरी निवासी टोला बेनादह ग्राम- कुलडोमरी थाना अनपरा सोनभद्र को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
गोपी गौड़ पुत्र झूरी निवासी टोला बेनादह ग्राम- कुलडोमरी थाना अनपरा सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्र0नि0 शिवप्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2.का0 सुभाष थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3.का0 रमेश थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment