अनिल जायसवाल ,,,चोपन ,,सोनभद्र पुलिस द्वारा मारपीट की घटना कारित करने वाले दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.03.2025 को ग्राम महुआव कला में हुए मार-पीट की घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री बुच्चु लाल मौर्या पुत्र स्व0 लुरझुर मौर्या निवासी ग्राम महुआंव कला थाना चोपन जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2025 धारा 191(2), 333, 324(4), 115(2), 117(2), 110, 352, 351(3) बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्त गण 1. श्रीराम मौर्या पुत्र विजय मौर्या उम्र करीब 18 वर्ष, 2. सोनू मौर्या उर्फ सुधीर मौर्या पुत्र विजय मौर्या उम्र करीब 26 वर्ष निवासीगण महुआंव कला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 09.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर इनके घर महुआंव कला से समय 12.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*
1. श्रीराम मौर्या पुत्र विजय मौर्या निवासी महुआंव कला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष।
2. सोनू मौर्या उर्फ सुधीर मौर्या पुत्र विजय मौर्या निवासी महुआंव कला थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डण्डा व एक अदद लकड़ी की पटरी बरामद।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 रुद्रकान्त यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 सच्चिदानन्द यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

