सेराजुल दुद्धी
दुद्धी / सोनभद्र। आज शुक्रवार को भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे कॉलेज प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे कॉलेज के छात्र / छात्राओं ने अपने – अपने विचारों को व्यक्त किया । इस कार्यक्रम को “पढ़े महाविद्यालय एवं बढ़े महाविद्यालय” कार्यक्रम का नाम दिया गया। कार्यक्रम मे पुस्तक-वाचन का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, “दहेज मुक्त भारत” और “नशा मुक्त भारत” पर प्रतिज्ञा ली गई। इसमे उपस्थित छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी प्रतिज्ञा की कि वे अपने जीवन मे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भारत को एक दहेज मुक्त, समतामूलक, जिम्मेदार और स्वास्थ्य विचारों का पोषक समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डा० अंकिता चंद्र ने किया । इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक ,कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहें ।

