सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा मे बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे एक विवाहिता अनीता देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी विजय चेरो ग्राम टेढ़ा , किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी मे विवाद हो गया । जिसके कारण पति से नाराज पत्नी ने घर मे रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ,जिससे उसकी हालत बिगड़़ गई । पत्नी की हालत देख पति ने शोर मचाया, तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।
लेकिन एंबुलेंस कुछ देर तक नही आने से गांव के ही एक समाजसेवी श्याम किशोर यादव ने अपने निजी वाहन से उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह के द्वारा महिला का इलाज जारी है। चिकित्सक के अनुसार महिला अब खतरे से बाहर है।

