सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । आज शनिवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति के लोगों न अपनी मांग को लेकर दुद्धी कचहरी गेट पर जमकर प्रदर्शन किया । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा मे रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया।कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्षों से जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है उसके बावजूद शासन स्तर से कोई सकारात्मक और ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जबकि प्रशासनिक स्तर से जिला बनाए जाने संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव , सिविल वर संघ के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ,कुलभूषण पांडे ,प्रभु सिंह कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, प्रेमचंद गुप्ता, आशीष गुप्ता ,राकेश कुमार अग्रहरि, अमरावती देवी, कृष्णा कुमार सहित काफी संख्या मे अधिवक्ता व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

