सड़क दुर्घटना मे बाईक सवार युवक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी विढमगंज मर्ग एनएच 39 पर फुलवार गांव मे कुंभ स्नान कर लौट रही इनोवा कार की बाइक मे जोरदार की टक्टर हो गई जिसमे एक युवक की मौत हो गई ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार कस्बा निवासी पंकज कुमार कांस्कार पुत्र नागेन्द्र , उम्र 35 वर्ष , बिजनेस के सिलसिले मे अपने ससुराल गढ़वा झारखंड गया हुआ था जो की आज मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे कुंभ स्नान कर वापस लौट रही झारखंड की इनोवा कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई ।इस घटना मे बाइक सवार पंकज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है ।मृतक युवक बर्तन का व्यवसाय चलाता था व विवाहित था । इस दुखद घटना से परिजनों मे शोक की लहर दौड़ गई है ।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने इनोवा कार को अपने कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जुड़ गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment