चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के संपादन हेतु प्रज्ञा मंडलों की बैठक संगोष्ठी हुई संपन्न

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी तहसील अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थापक युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीया माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण मे पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, मानव मे देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण के साथ साथ 21वीं सदी उज्जवल भविष्य, भारतीय सनातन परंपरा अनुरूप सुसंस्कारीत कुटुंब परिवार का निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान मे ग्राम नगवा गांधी मैदान पर दिनांक 2 अप्रैल से 5 अप्रैल 2025 तक चलने वाले 4 दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपादन हेतु नगवा मे प्रज्ञा मंडल द्वारा आयोजित बैठक संगोष्ठी के बीच मुख्य अतिथि जिला ट्रस्टी डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति ने कहा कि गायत्री परिवार के विचार को विभिन्न संस्कारों, दीपयज्ञ आदि के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा ने तीर कमान लेकर अपने धर्म संस्कृति देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी जिसे आदिवासी गिरिवासी को समझना होगा और नशा से दूर चरित्र परिवार एवं राष्ट्र निर्माण के लिए त्याग करना होगा। विशिष्ट अतिथि जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, राधा रमन चौबे एवं तहसील समन्यवयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के दिशा निर्देश पर समस्त प्रज्ञा मंडलों मे विभिन्न संस्कारों, दीपयज्ञ व यज्ञओं के माध्यम से 21वीं सदी उज्जवल भविष्य एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण की परिकल्पना को साकार के लिए 24 कुण्डीय यज्ञ नगवा मे आयोजित हो रहा जिसे मिलकर आत्मीय सनातन स्वरुप दिव्य एवं भव्य घर घर सम्पर्क स्थापित कर बनाया जायेगा। तहसील समन्वयक ने कहा कि लगभग 10 से 15 हजार छात्र-छात्राओं के बीच संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपादन कर जन जागरण सनातन संस्कृति के प्रति गायत्री परिवार कर रही है‌, साथ ही पुराने गायत्री परिवार जन शिवशंकर कुशवाहा,हुलास यादव, रामदास कुशवाहा सहित प्रज्ञामण्डल दुद्धी,विढमगंज, सागोबांध, मीठीनिया, नरखोरिया, नगवा रेणुकूट आदि गायत्री आदि की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया। पूज्य गुरुदेव के जप,तप,त्याग के जीवन पर प्रमुखजनों ने प्रकाश डाला और उनके बताएं मार्ग पर चलने की बात बतायी। संगोष्ठी बैठक को रामभूषण उपाध्याय, पूर्व बीटीसी हरिकिशन प्रसाद एवं धर्मजीत प्रसाद,प्रेमचंद गुप्ता द्वारा संबोधन मे मार्गदर्शन किया गया। संचालन प्रज्ञा मंडल नगवा अध्यक्ष शिव कुमार द्वारा किया गया।बैठक संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञा की देवी माँ गायत्री व पूज्य गुरुदेव, माता जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित उपरान्त शहीद स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा व सुराजी स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 24 कुण्डीय यज्ञ की सफलता पर कार्य करने की कार्ययोजना अनुसार समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा, विजय कुमार,इंद्रमणि देवी , भगमनिया देवी,डॉक्टर रामनाथ प्रजापति, महेश कुमार,सहित गायत्री परिवार व स्थानीय ग्रामीण सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment