अवैध बालू का खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को वनकर्मियों ने पकड़ा ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। विंढमगंज वन रेंज के कनहर नदी व मालिया नदी के तट पर बसे ग्राम पंचायतों से अवैध तरीके से बालू खनन व परिवहन करने की सूचना पर रेंजर इमरान खान के नेतृत्व मे वन कर्मियों ने जोरूखाड़़ गांव के मालिया नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे पकड़ा लिया।जिसके बाद वन रेंज कार्यालय पर लाकर खड़ा कराते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। रेंजर इमरान खान ने बताया की जोरूखाड गांव में मालिया नदी से अवैध बालू खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर वन रेंज कार्यालय लाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भागने मे सफल रहा।बताया कि पकड़ा गया ट्रैक्टर ट्राली दीपक कुमार निवासी जोरूखाड़ का है। ट्रैक्टर ट्राली को वन रेंज कार्यालय पर लाकर खड़ा कराते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कहा कि किसी भी सूरत में बालू का अवैध खनन व परिवहन बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment